Posts

22 दिन की बस यात्रा - भाग 4

यात्रा संस्मरण -  भाग 4 चेन्नई के बाद अगला पड़ाव था तिरुपति |  किन्तु हमारे ड्राइवर महोदय यानि कि  कुक्कू जी वहां ना जा कर, नांदेड़ में 2-3 दिन रहना चाहते थे | नीचे तिरुपति शहर में ही एक मंदिर के दर्शन करा कर बोले कि तिरुपति हो गया। परन्तु यहां के बारे में कुछ यात्री जानते थे, और आधे यात्रियों ने ऊपर तिरुपति तिरुमला देवस्थान जाने का निर्णय ले लिया। जब तक ऊपर बालाजी के दर्शन हुए तो तिरुपति शहर वापिस जाने के लिए अंतिम बस निकल चुकी थी और हम सुबह की पहली बस से वापिस आए।  जो यात्री दर्शन के लिए ऊपर गए थे, जैसे हम, तो हमारा सारा समान बस में ही अव्यवाथित और खुला छोङ कर गए थे। कुछ ना जाने वाले यात्री वहीं बस में ही या बस की बगल में सोए थे। उनका काफी सामान चोरी हो गया। बाला जी के दर्शनों जाने वाले किसी यात्री का कोई नुक़सान नहीं हुआ। अब संयोग हुआ या बालाजी का चमत्कार, आप स्वयं ही निश्चित कीजिए। में तो इसे चमत्कार ही मानता हूं।   तिरुपति दर्शन के बाद नांदेड़ जा पहुंचे, हुज़ूर साब के दरबार में माथा टेका। गोदावरी स्नान का आनंद लि...